Saturday, 1 August 2026

Home / Astha /

the-holy-month-of-sa...

सावन का पवित्र महीना शुरू, शिव आराधना के लिए शुभ संयोग बना

श्रवण नक्षत्र, आयुष्मान और सौभाग्य योग में पूजा

News Image

सावन का पवित्र महीना शुरू

भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। पहले दिन श्रवण नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग और सौभाग्य योग का शुभ संयोग रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में भगवान शिव और माता पार्वती (उमा-महेश्वर) की पूजा, व्रत और जलाभिषेक करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव भक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पूरे महीने श्रद्धालु व्रत रखकर और जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। इस वर्ष सावन का समापन 28 अगस्त को होगा। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। इसके बाद दूसरा सोमवार 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा एवं अंतिम सोमवार 24 अगस्त को रहेगा।

खबरों की अविरल धारा

×