Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

the-accused-was-roam...

सलवार पहनकर छिपता फिर रहा था लिव-इन पार्टनर की बेटी से रेप का आराेपी

उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने दबोच लिया नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहा शातिर

News Image

लेडीज सलवार कुर्ता पहनकर चुन्नी डालकर बचता फिर रहा था

उदयपुर।

अपनी लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक शारीरिक संभोग का जघन्य कृत्य करने का आरोपी पुलिस से बचने के लिए सलवार पहनकर घूम रहा था। उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने घिनौने अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर एसपी ने बताया कि थाना सविना में 27 नवम्बर को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पति से विवाद के बाद वह चंद्र शेखर पारिख निवासी खारिया मीठापुरा बिलाड़ा जोधपुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह अपने पुत्र-पुत्री और अभियुक्त की माता के साथ संयुहक्त परिवार के रूप में निवास कर रही थी।

अभियुक्त चंद्र शेखर पारिख पिछले एक माह से महिला की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म व डरा-धमका कर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संभोग जैसा घिनौना कृत्य कर रहा था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ माधुरी वर्मा द्वारा शुरू किया गया।

 गिरफ्तारी से बचने के लिए नारी रूप धरा

एसपी गोयल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और माधुरी वर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग का इस्तेमाल करते हुए वांछित आरोपी चंद्र शेखर पारिख (28) की तलाश शुरू की। आरोपी चंद्र शेखर अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर महिलाओं की वेशभूषा के कपड़े पहनकर शहर में घूम रहा था। पुलिस ने उसे बाद पूछताछ गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़ें

साइबर क्राइम पर उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

×