Saturday, 1 August 2026

Home / Sports /

team-india-bowled-ou...

76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, संजू सैमसन को बाहर करने पर बोले गौतम गंभीर

गंभीर बोले- फॉर्म और कॉम्बिनेशन से तय होती है टीम

News Image

सैमसन को बाहर करने पर सफाई देते गौतम गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 125 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम महज 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर उनकी और संजू के बीच पूरी स्पष्टता है, लेकिन खिलाड़ी और कोच के बीच हुई बातचीत सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

टीम चयन में मौजूदा फॉर्म भी जरुरी

गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम चयन में मौजूदा फॉर्म और टीम की जरूरतों को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि संजू की इस सीरीज में वापसी की संभावना खत्म हो गई है। हेड कोच के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट किसी एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि सही टीम कॉम्बिनेशन और बेहतर परिणामों का खेल है।

खबरों की अविरल धारा

बेहतर खेलती टीम तो, नहीं होती हार 

गंभीर ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफल नहीं रही। उनका कहना था कि यदि टीम हालात के मुताबिक बेहतर खेलती तो लगातार हार का सामना नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर

×