Saturday, 1 August 2026

Home / Sports /

major-blow-to-the-cr...

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले सर गैरी सोबर्स का निधन

टेस्ट क्रिकेट में 365 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर रचा था इतिहास

News Image

क्रिकेट के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स

क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोबर्स ने 1968 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रचा था। वेस्टइंडीज के लिए 1954 में टेस्ट डेब्यू करने वाले सोबर्स ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 365 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उस समय यह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था, जिसे बाद में ब्रायन लारा ने तोड़ा। उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

वैभव सूर्यवंशी ने दी श्रद्धांजलि

खबरों की अविरल धारा

उनके निधन पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भले ही उन्हें सोबर्स को खेलते देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन बचपन से उनके पिता से उनकी महानता की कहानियां सुनते आए हैं और उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें
×