rishabh-pant-creates...
89 पारियों और 4,918 गेंदों में हासिल किया मुकाम, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर रचा इतिहास
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया है। वे टेस्ट में सबसे कम पारियों और सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने महज 89 पारियों और 4,918 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। गिलक्रिस्ट ने 6,578 गेंद और 130 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। पंत टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज और दूसरे विकेटकीपर हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारत ने श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए।