india-take-a-5-2-lea...
हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा गोल
हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा गोल
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है। तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है और भारतीय टीम 5-2 से आगे चल रही है। भारत की ओर से हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर पांचवां गोल किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद ने आदित्य के खिलाफ फाउल किया था, जिसके बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला।
भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 5वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 11वें मिनट में अभिषेक ने गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। हरमनप्रीत ने 20वें और अभिषेक ने 23वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।