Tuesday, 15 September 2026

Home / Sports /

arundhatis-new-fligh...

कॉमनवेल्थ गोल्ड के बाद अरुंधति की नई उड़ान, अब ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने का लक्ष्य

कहा-यह मंजिल नहीं, सफर की नई शुरुआत है;

News Image

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर अरुंधति

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉक्सर अरुंधति जयपुर पहुंची। उन्होंने कहा है कि यह उपलब्धि उनके सफर का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। अरुंधति ने कहा कि बॉक्सिंग की शुरुआत के समय कई लोगों ने उनके पिता को बेटी को खेल में भेजने से मना किया था, लेकिन पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके पिता ने उन्हें समझाया था कि बॉक्सिंग उनका शौक है, मजबूरी नहीं। साथ ही अपनी सीमाओं और लक्ष्य को कभी नहीं भूलने की सीख दी थी। इसी सोच के साथ अरुंधति ने अपना पूरा ध्यान खेल पर रखा और कभी अपने रास्ते से नहीं भटकीं। अब अरुंधति का अगला लक्ष्य ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×