england-defeated-ind...
कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की, रोहित के साथ 8 हजार रन की साझेदारी पूरी
कार्डिफ वनडे में बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाते हुए सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,021 रन की साझेदारी पूरी कर भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया।
जसप्रीत बुमराह के नाम नया रिकॉर्ड
दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने का कारनामा किया।
सीगल पक्षी को लगा श्रेयस अय्यर का शॉट
मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली, जब श्रेयस अय्यर का शॉट मैदान पर बैठे एक सीगल पक्षी को लग गया। इसके बाद कुछ देर खेल रुका और इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल ने पक्षी को सुरक्षित मैदान से बाहर पहुंचाया।
यह भी पढ़ें