Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

indian-squad-announc...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका

शुभमन गिल कप्तान,रवींद्र जडेजा की वापसी

News Image

स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है और मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में जगह मिली है, लेकिन उनका अंतिम चयन मैच से पहले फिटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं, चोट के कारण नीतीश कुमार रेड्डी टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे।

खबरों की अविरल धारा

दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। सारांश जैन ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की ओर से दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में नाबाद 70 रन बनाए थे और छह विकेट भी झटके थे। अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 2,223 रन बनाने के साथ 188 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें
×