Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

teachers-eco-vans-we...

स्कूल स्टूडेंट्स को अफेयर से टोका तो टीचर्स पर अटैक

जमवारामगढ़ में हैरान करने वाली वारदात, स्कूल से घर लौट रहे टीचर्स पर बीच रास्ते में कार रुकवाकर हमला

News Image

महिला शिक्षिकाओं ने विरोध प्रकट किया, पुलिस भी मौके पर पहुंची

जयपुर जिले के खवारानीजी जमवारामगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में स्टूडेंट्स के अफेयर में इंटरफेयर करने पर टीचर्स को हमला झेलना पड़ गया। हुआ यूं कि स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच कोई लफड़ा चल रहा है। इसकी सूचना टीचर ने परिजनों तक पहुंचा दी। बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्‌टी के बाद कुछ युवकों ने टीचर्स से भरी इको वैन को रास्ते में रोका और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचने के लिए टीचर ने इको वैन के ग्लास बंद कर लिए तो हमलावरों ने कांच तोड़ दिए। इको में सवार कुछ महिला टीचर्स को भी चाेट आई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

घटना बुधवार दाेपहर जमवारामगढ़ से जयपुर की सड़क पर दीपोला गांव के पास हुई। इको वैन चलाते हुए एक पुरुष टीचर पांच अन्य महिला टीचर्स के साथ खवारानीजी से जयपुर लौट रहा था। दीपोला के पास पीछे से एक कार में आए कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी उनके आगे लगाकर रोक लिया। हमलावरों ने वैन चला रहे पुरुष टीचर को नीचे उतरने के लिए कहा, तो उसने विंडो ग्लास चढ़ा लिया। इससे नाराज हमलावरों ने वैन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। कांच तोड़कर गेट खोल टीचर को नीचे उतार लिया। उससे मारपीट करने लगे। उसे बचाने के लिए महिला शिक्षक भी नीचे उतरी तो उनको भी चाेटें आई। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद हमलावर अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, हमलावरों की धरपकड़ के लिए सीओ रामकिशन विश्नोई और थाना इंचार्ज भगवान सहाय जुटे हुए हैं। हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़कर घटना के पूरे खुलासे का दावा कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें
×