Surge-of-faith-at-Sa...
सात चरणों में दानपात्र गिनती पूरी, भक्तों ने सोना-चांदी भी किया अर्पित
सांवलिया सेठ के यहां नोटों की गिनती
मंडफिया स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर देखने को मिली है। 14 जून को खोले गए दानपात्र की सात चरणों में हुई गिनती पूरी हो गई है।
मंदिर बोर्ड के अनुसार सातों चरणों की भंडार गिनती से 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए नकद प्राप्त हुए। वहीं ऑनलाइन, मनी ऑर्डर और अन्य माध्यमों से श्रद्धालुओं ने 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए की अतिरिक्त भेंट अर्पित की। इस तरह एक माह में मंदिर को कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई है। नकद दान के अलावा भक्तों ने 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी भगवान सांवलिया सेठ को समर्पित की है।
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव की मौजूदगी में भंडार की गिनती पूरी की गई।
यह भी पढ़ें