Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

suicide-at-sanganer-...

जहर खाकर लड़के ने भाई को कॉल किया, मैं मरने जा रहा हूं...

परिजन सांगानेर सदर थाने गए तो ड्यूटी ऑफिसर बोला, मर जाए तब आ जाना पोस्टमार्टम करा देंगे...

News Image

महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे परिजन

जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। शव पटरी के पास मिला। उसने जहर खाकर बड़े भाई को कॉल किया था, कि 'मैंने जहर खा लिया है मरने जा रहा हूं'। फिर नंबर स्विच ऑफ कर लिया। घर वाले भागे-भागे थाने पहुंचे। सांगानेर सदर थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को तलाश करने की गुहार लगाई तो ड्यूटी ऑफिसर ने कहा जहर खा लिया ताे क्या हो गया, मर जाएगा तो आ जाना पोस्टमार्टम करा देंगे। इससे परिजन निराश हो गए, थाने से बाहर निकल आए। डायल 100 पर कॉल कर थाना पुलिस का रवैया बताया। दो घंटे बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि युवक सवाईमोधापुर रेल्वे लाइन के पास मुहाना मोड वाली पुलिया के पास पटरी पर पड़ा है। कंट्रोल रूम से सूचना परिजनों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक की पहचान रवि नामा (26) के रूप में हुई। उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने सांगानेर सदर थाने के ड्यूटी ऑफिसर रामवतार पर समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और तलाश शुरु नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस सहीं समय पर प्रयास शुरु कर देती तो रवि शायद बच जाता। कम से कम उसकी मोबाइल लोकेशन तो निकलवाते, कम से कम यह तो पता चलता कि वह कहां है। अब परिजन महात्मा गांधी अस्पताल सीतापुरा के मुर्दाघर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि सांगानेर सदर थाना पुलिस की लापरवाही से उनके लड़के की मौत हो गई। परिजन अड़ गए कि जब तक ड्यूटी ऑफिसर रामावतार के खिलाफ एक्शन नहीं होता वे शव नहीं लेंगे।


यह भी पढ़ें

19 साल के लड़के की लाश को लेकर मुर्दाघर के बाहर गहमागहमी

×