Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

sonam-accused-of-mur...

राजा की हत्यारोपी सोनम जमानत पर रहेगी बाहर

मेघालय हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की जमानत रद करने वाली याचिका

News Image

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी

मेघालय हाईकार्ट से खबर। बहुचर्चित इंदाैर के राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद करने की मांग की गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद सोनम फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर रहेगी। सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। इससे पहले मेघालय पुलिस ने निचली अदालत के जमानत आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और दावा किया था कि मामले में उसके पास मजबूत सबूत हैं।

28 अप्रैल को सोनम को दी थी जमानत

खबरों की अविरल धारा

शिलॉन्ग की निचली अदालत ने 28 अप्रैल को सोनम को जमानत दी थी। अब हाई कोर्ट ने भी उस आदेश को बरकरार रखा है। बता दें कि राजा और सोनम 21 मई 2025 को हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। 26 मई को दोनों सोहरा घूमने निकले, जहां वे लापता हो गए। बाद में 2 जून 2026 को राजा का शव वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ। इस मामले में सोनम, राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों पर हत्या का आरोप है, हालांकि सभी ने आरोपों से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें
×