son-attacks-father-w...
पिता को लहूलुहान कर फरार हुआ था आरोपी; पुलिस ने नाथद्वारा के पास से गिरफ्तार किया
पिता पर लाठियों से हमला करने के बाद आरोपी बाइक से फरार
राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के शिशोदा गांव में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 7 अगस्त की है। हमले में गंभीर रूप से घायल भंवरलाल सोनी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी बेटा दिनेश सोनी फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दिनेश अधिक जमीन की मांग कर रहा था। विवाद के दौरान उसने पिता के सिर पर लाठी से कई वार किए और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। उसे नाथद्वारा के पास सिंहाड़ मंगरी रोड से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने डिटेन किया है। आरोपी ने पूछताछ में हमले की बात स्वीकार की है।