Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

six-funeral-biers-ca...

धौलपुर में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, सड़क हादसों ने शहर को रुलाया

दो अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की मौत

News Image

मृतकों को अंतिम विदाई देते परिजन और शहरवासी

धौलपुर में बुधवार को दो सड़क हादसों में जान गंवाने वाले छह लोगों की एक साथ अंतिम यात्राएं निकलीं। चंबल नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में एक के बाद एक छह चिताएं जलीं तो पूरा शहर गमगीन हो गया। इस दृश्य ने 29 साल पुराने उस हादसे की याद भी ताजा कर दी, जब एक साथ छह लोगों की मौत के बाद छह अर्थियां उठी थीं।

महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे

पहले हादसे में उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे त्रिवेदी परिवार की कार डंपर से टकरा गई थी। हादसे में सुनील त्रिवेदी की पत्नी सोमा (65), बेटे अंकुर (42) और बहू अर्चना (40) की मौत हो गई। बुधवार को सोमा को उनके पति सुनील त्रिवेदी ने मुखाग्नि दी, जबकि अंकुर और अर्चना का अंतिम संस्कार छोटे बेटे रत्नेश ने भतीजे अंश के साथ किया।

खबरों की अविरल धारा

कांपते हाथों से पिता को दी मुखाग्नि 

दूसरे हादसे में धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर जयपुर से लौट रहे सरिया कारोबारी राजकुमार जैन, उनके भतीजे विजय जैन और विजय के बेटे आदी जैन की जान चली गई। राजकुमार को उनके बेटे मयंक ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। वहीं विजय और आदी का अंतिम संस्कार विजय के बड़े बेटे ने किया। दो हादसों ने छह परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और नम आंखों से अपनों को अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें
×