Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

rssb-chairman-on-ldc...

जैसलमेर में LDC परीक्षा विवाद पर RSSB अध्यक्ष बोले, जांच में सामने आएगी सच्चाई

जैसलमेर परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और नकल के आरोपों के बीच एफआईआर दर्ज

News Image

जैसलमेर में हुए विवाद के बाद जांच तेज

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की एलडीसी भर्ती परीक्षा में जैसलमेर के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और नकल के आरोपों के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि घटना को छिपाने के बजाय तुरंत कार्रवाई की गई और अब जांच में पूरी सच्चाई सामने आएगी। आलोक राज ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह पेपर लीक था या नकल कराने का प्रयास, इसका फैसला जांच के बाद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह भी स्पष्ट होगा कि परीक्षा के दौरान बिजली स्वाभाविक रूप से गई थी या जानबूझकर बंद कराई गई। बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर करीब 28 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। दरअसल, 5 जुलाई को आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान जैसलमेर के एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि प्रश्नपत्र खिड़की के रास्ते बाहर भेजा गया, जिससे नकल कराने की आशंका पैदा हुई। इधर, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद एफआईआर दर्ज होने में देरी और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंकाएं पूरे मामले पर सवाल खड़े करती हैं।

खबरों की अविरल धारा

×