Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

robbery-in-subhash-c...

शादी वाले घर में डकैती डालने वाले पकड़े गए

हरियाणा के करनाल की सुभाष कॉलोनी में हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

News Image

तीन जिलों की पुलिस ने एकजुट होकर दबोच लिए बदमाश

करनाल।

हरियाणा के करनाल शहर की सबसे पॉश और सुरक्षित कही जाने वाली सुभाष कॉलोनी में सोमवार सुबह-सुबह 8 बजे एक शादी वाले घर में डकैती पड़ गई। छह से पांच से अधिक बदमाश हथियार लेकर घुसे और गोलियां चलाते हुए वारदात कर गए। वारदात ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले NRI आदित्य के घर में हुई। घर में उसके माता-पिता और कुछ अन्य परिवारजन थे। आदित्य ने विरोध किया तो डकैतों ने उसके कंधे पर गोली मार दी। बदमाशों ने सभी घर वालों के मोबाइल छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने घर से कैश, ज्वैलरी समेटी और जाते समय इसी परिवार की वरना कार भी ले गए थे। करनाल पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए पांचों डकैतों को जीरकपुर के रास्ते में एक बस से पकड़ लिया। उनसे लूट का माल भी बरामद हो गया है। इस घटना को लेकर करनाल के लोग सोमवार सुबह टेंशन में आ गए थे, लेकिन ज्याेंहि पुलिस ने डकैतों को गिरफ्तार किया लोगों में खुशी लहर दौड़ गई। सब पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

त्वरित सूचना मिलने से पुलिस एक्शन में आई

डकैतों ने परिवार के लोगों को से मोबाइल छीनकर सबको एक कमरे में बंद किया था, लेकिन उस कमरे में एक मोबाइल पहले से था। उससे आदित्य ने जिम गए छोटे भाई नकुल को को कॉल किया, उसने सूचना दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची।

एसपी गंगा राम पूनिया मौके पर

करनाल के SP गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंच गए। वारदात सोमवार सुबह 8:15 बजे की बताई गई थी। करनाल के सुभाष कॉलोनी में एक शादी वाले घर मे घुसते ही बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।परिवार के लोग दहशत में आ गए थे। पूरे घर को बंधक बनाकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। घायल को भी वहीं तड़फता छोड़कर बदमाश उनके परिवार की ही कार ले गए थे। हथियार बन्द बदमाशों और कार की तलाश में नाकाबंदी कराई गई थी। ऑस्ट्रेलिया से आए NRI आदित्य की 4 दिसंबर को शादी है। छोटा भाई नकुल सुबह जिम गया था, बाकी घर में थे।

सुबह आठ बजे वारदात, सुभाष नगर में फैली दहशत

सुभाष कॉलोनी में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात से पूरा मौहल्ला सन्न है। बदमाश पांच ही थे। पूरी कॉलोनी दहशत में आ गई थी। आदित्य के कंधे पर गोली लगी थी, ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई, वह भी ठीक है। डकैतों ने ठेकेदार के NRI बेटे आदित्य के कंधे के पास गोली मारी गई है। डकैत सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भीले गए । जिस गाड़ी में बदमाश वारदात के बाद भागे थे, उसे बदमाश कुछ आगे छोड़ गए, वह कुछ समय बाद ही मिल गई। उसी से पुलिस को बदमाशों के भागने की दिशा पता चली।

एसपी ने कहा था जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे और वही हुआ

वारदात को गंभीरता से लेते हुए खुद मौका मुआयना किया था। परिवार से एक एक बात पूछकर प्लानिंग से काम किया और बदमाश कुछ ही देर में पकड़े गए।

IPS गंगाराम एसपी करनाल

यह भी पढ़ें
×