हरमाड़ा हादसे में मरने वालों दो सगे भाई, दो चचेरे, एक पिता-पुत्री
13 लोगों की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द, तीन घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर
क्राइम रिपोर्टर • राजगंगा लाइव
जयपुर • Tue, 4 November 2025 / 11:47 am
कांवटिया अस्पताल में 5 और एसएमएस से 8 शव पोस्टमार्टम के बाद रवाना किए गए
जयपुर।
हरमाड़ा की लोहा मंडी पर सोमवार दोपहर बेकाबू डंपर की वजह से मौत का शिकार हुए 13 शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राजगंगा ने इस हादसे का शिकार हुए एक एक मृतक के बारे में पुलिस और परिजनों से बात कर पड़ताल की। जानिए कि वे निर्दोष लोग कैसे इस भीषण हादसे का शिकार हो गए।
13 मृतकों के नाम-पते जानिए
- गिरिजा कंवर पत्नी भंवर सिंह राजपूत उम्र 50 साल निवासी प्लॉट नंबर 20 युवराज विहार रोड नंबर 17 VKI जयपुर। अपने बेटे दिग्प्रताप के साथ बाइक पर थी। एक्सीडेंट में उन्हें सीरियस कंडीशन में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया जहां, उनकी मौत हो गई। बेटा दिग्प्रताप सीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी कंडीशन में सुधार है। इस मामले में एफआईआर भी दिग्प्रताप के पर्चा बचान के आधार पर की गई है।
- विनोद मालपानी पुत्र ओमप्रकाश महाजन उम्र 38 साल निवासी प्लॉट नंबर 57 सुदामापुरी सेकंड नींदड़ मोड़ हरमाड़ा जयपुर। एक्सीडेंट स्थल पर कैसे पहुंचा, पता नहीं, भाई राजेश ने बताया कि विनोद की नींदड में ही हरमाड़ा थाने के पास किराने की दुकान है।
- सुरेश मीणा पुत्र बद्रीलाल मीणा उम्र 35 साल निवासी
- महेश मीणा पुत्र धन्ना लाल मीणा उम्र 32 साल। दोनों निवासी श्रीराजाधिराजपुरा दतवास, निवाई टोंक। चचेरे भाई हलवाई का काम करते थे। एक्सीडेंट स्पॉट के पास दुकान पर गुटखा खरीदने रुके थे और डंपर की चपेट में आ गए।
- दशरथ बुनकर पुत्र भागीरथ मेघवाल उम्र 49 साल
- महेंद्र बुनकर पुत्र भागीरथ मेघवाल उम्र 46 साल (दोनों सगे भाई)
- कु. भावना उर्फ भानु पुत्री दशरथ मेघवाल उम्र 5 साल तीनों निवासी बुनकरों का मोहल्ला सीपुर श्रीमाधोपुर जिला सीकर। दशरथ व महेंद्र सगे भाई थे। भावना दशरथ की बेटी थी। इसके परिवार की एक लड़की वर्षा भी गंभीर घायल है। सीरियस कंडीशन में एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
- राजेंद्र प्रसाद गोरा पुत्र जेठाराम जाट उम्र 62 साल निवासी प्लॉट नंबर 46 गणेश कॉलोनी झारखंड महादेव रोड, वैशाली नगर जयपुर। रिटायर्ड आर्मीपर्सन। परिजनों को पता ही नहीं वहां बाइक लेकर किस काम से गए।
- सरवन सैनी पुत्र बाबूलाल उम्र 39 साल निवासी प्लॉट नंबर 10 मोती डूंगरी रोड्र, जयपुर।
- गीता बेन पत्नी जगदीश उम्र 35
- भीखीं बाई पत्नी नागजी उम्र 50 निवासी बनासकांठा, गुजरात।
- 1अनूप पुत्र हरिदवार यादव उम्र 19 साल निवासी सीतापुर यूपी।
- रमाशंकर पुत्र दशरथ गडरिया उम्र 41 साल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश।
इस हादसे में 10 अन्य घायल हुए
जिनमें से 3 घायलों की हालत बहुत गंभीर है। इन तीन घायलों में वर्षा, अजय और आबूसाद की स्थिति गंभीर हैं।
यह भी पढ़ें