Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

road-accident-in-gha...

घाट की गूणी सुरंग में भीषण एक्सीडेंट, दो युवकों की मौत

रेडीमिक्स से भरे टैंकर ने बाइक सवार 2 को कुचला, एक भरतपुर, दूसरा लड़का दौसा का

News Image

मौके पर कुचले गए युवकों के शव और मौके पर भीड़

जयपुर।

घाट की गूणी टनल में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। भरतपुर नंबर की बाइक पर दौसा की तरफ से आ रहे दो युवक सुरंग के अंदर ही एक रेडीमिक्स से भरे टीएम (ट्रांजिट मिक्सर) से कुचल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों में से एक लड़का योगेश मीणा भरतपुर के बल्लभगढ़ का और दूसरा अजय शर्मा दौसा के आभानेरी का था। हादसे के बाद टनल में जाम लग गया।

खबरों की अविरल धारा

घाट की गूणी सुरंग में टू व्हीलर की एंट्री बंद है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी है। इसके बावजूद इसमें टू व्हीलर लगातार आते-जाते हैं और लगातार हादसे हो रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर शवों को मुर्दाघर भिजवाया और जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें
×