Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

road-accident-at-dau...

बालाजी दर्शन कर खाटू जा रहे थे, रास्ते में मौत

दोसा मनोहरपुर हाईवे पर फिर भीषण एक्सीडेंट, ट्रक से भिड़ी इको कार, 4 लोगों की मौत

News Image

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई उसमें कई शव तो चिपक गए

रायसर (जमवारामगराढ)

दौसा-मनोहरपुर हाइवे पर रविवार 30 नवंबर दोपहर में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई।मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा (रायसर)के पास एक कार (eco)और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई। आगे बैठे तीन लोगों उसी में पिचक कर मौके पर ही मर गए। आगे की दोनों सीट पूरी तरह से टूट गई। कार के अगले हिस्से में खून और मांस बिखर गया। हादसे की सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे करवाया। घायलों को लोगों ने इससे पहले हॉस्पिटलपहुंचा दिया था। पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए निम्स हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को चालू करवाया दिया गया। सभी लोग अलग-अलग जगहों से आए थे। मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के बाद ये सभी इको कार में खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे।

इको कार और ट्रक में भिड़ंत

सीओ (जमवारामगढ़) ने बताया कि हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ट्रक मनोहरपुर से दौसा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा के पास सामने की ओर से इको कार आ रही थी।ओवरटेक करने के दौरान ट्रक और इको कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। स्पीड तेज होने के कारण ट्रक से टकराते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

लोगों की मदद से रेस्क्यू

इको कार में 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार में सवार लोग फंस गए। रायसर थाना पुलिस के साथ ही मनोहरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीमों ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद घायलों को निकाल सकी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को निम्स हॉस्पिटल भिजवाया। 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोग वेंटिलेटर पर रखा गया। इनमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 4 घायलों का भी इलाज चल रहा है।


बालाजी के दर्शन कर खाटूश्यामजी जा रहे थे

कार में सवार लोग अलग-अलग स्थानों से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आए थे। वहां से दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे। रायसर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गाड़ी में दौसा निवासी ड्राइवर, हरियाणा के 3 लोग और नोखा (बीकानेर) के 3 लोगों के अलावा 2 अन्य व्यक्ति बैठे थे। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इन 4 की मौत

  1. सुनील पुत्र नफे सिंह जाट उम्र 36 निवासी शिमला (हरियाणा)
  2. भगवाना राम पुत्र ममराम बिश्नोई उम्र 50 निवासी नौखा (बीकानेर)
  3. विकास पुत्र भगवाना राम विश्नोई उम्र निवासी नौखा (बीकानेर)
  4. सुधांश सिंह पुत्र सुभाष उम्र 42 निवासी नेकपुर (उतरप्रदेश)


गंभीर घायल

अमित पुत्र रामफल उम्र 30 निवासी शिमला(हरियाणा),अनिल पुत्र धर्मसिंह उम्र 32 निवासी कोथकला (हरियाणा),विमल पत्नी भगवाना बिश्नोई उम्र निवासी नौखा (बीकानेर),लोकेश पुत्र कल्याण मीना निवासी निकटमपूरी (दौसा),एक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है । इन 5 के अलावा दो गंभीर घायल हे ।सभी मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है ।


यह भी पढ़ें
×