Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

ram-mandir-offering-...

राम मंदिर का चढ़ावा चोरी कर शेयर मार्केट में निवेश करता था अनुकल्प मिश्रा

आरोपियों के घर पर छापा, नकदी, जेवर और कार मिली, 30 बैंक खाते भी फ्रीज

News Image

पकड़े गए राम मंदिर के चोर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार सुबह पुलिस आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके घर लेकर पहुंची, जहां करीब 20 मिनट तक तलाशी ली गई और परिजनों से भी पूछताछ की गई। इससे पहले बुधवार को पुलिस लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय के घरों की भी तलाशी ले चुकी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों के घरों से नकदी के बंडल, सोने के आभूषण और एक कार बरामद हुई है। हालांकि, बरामद सामान और नकदी की आधिकारिक जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के रिश्तेदारों से जुड़े 30 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है। इन खातों में आय के मुकाबले अधिक लेन-देन होने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अनुकल्प मिश्रा ने बताया कि चोरी के पैसों का एक हिस्सा शेयर मार्केट में निवेश किया जाता था और कुछ रकम ब्याज पर दी जाती थी। इसके अलावा रिश्तेदारों के खातों के जरिए भी पैसों का लेन-देन कराया जाता था। बुधवार को पुलिस ने करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा को 40 घंटे की रिमांड पर लिया था। जांच के दौरान उनके पास से कथित तौर पर फर्जी चंदा रसीदें भी बरामद हुई हैं।

खबरों की अविरल धारा

×