Sunday, 2 August 2026

Home / Astha /

rajasthans-senior-ci...

राजस्थान की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना शुरू

10 जून तक करें आवेदन

News Image

करीब 56 हजार वरिष्ठ नागरिक कर सकेंगे यात्रा

राजस्थान सरकार की देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत बुजुर्गों को जीवन में एक बार सरकारी सुविधा के साथ देश-विदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

इस योजना में पति-पत्नी साथ यात्रा कर सकते हैं। वहीं 75 वर्ष से अधिक आयु होने पर एक सहायक को भी साथ ले जाने की सुविधा मिलेगी। रेल और हवाई दोनों माध्यमों से यात्रा करवाई जाएगी।

इस बार करीब 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। चयन जिला स्तर पर लॉटरी के जरिए होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

खबरों की अविरल धारा

  • आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2026 तक 60 वर्ष या अधिक हो
  • आवेदक और पत्नी आयकरदाता न हों
  • पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हो
  • शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हों
  • आवेदन के साथ हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी
  • हवाई यात्रा में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग पात्र नहीं होंगे।

इन तीर्थ स्थलों की कर सकेंगे यात्रा

रामेश्वरम, तिरुपति, जगन्नाथपुरी, द्वारका-सोमनाथ, वैष्णो देवी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर, कामाख्या समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। वहीं हवाई यात्रा के जरिए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जाने का भी मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें
×