rajasthan-police-asi...
पुलिस थाना बागोड़ा के एएसआई कल्याण सिंह ने चालान पेश नहीं करने के बदल ली रिश्वत
एसीबी की गिरफ्त में आया बागोड़ा थाने का एएसआई कल्याण सिंह
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान की जालोर इकाई ने पुलिस थाना बागोड़ा जिला जालोर के ASI कल्याण सिंह को एक एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश नहीं करने और जांच में नाम निकालने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एक परिवादी ने उसके खिलाफ एक लाख रुपए रिश्वत की शिकायत की थी। 35 हजार पहले ले चुका था, 65 हजार और मांग रहा था। आरोपी कल्याण सिंह ASI परिवादी के रिश्तेदार के विरूद्ध प्रकरण में दो व्यक्तियों का चालान नहीं करने एवं प्रकरण में मदद करने की एवज में रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा था।
एसीबी की जोधपुर रेंज के DIG भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी चौकी जालोर के एडिशनल एसपी मांगीलाल राठौड़ ने रिश्वत मांग रहे ASI कल्याण सिंह पुलिस थाना बागोड़ा को ट्रैप करते हुए परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़कर रकम बरामद कर ली। एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
यह भी पढ़ेंसीएलजी मैंबर के जरिए रिश्वत लेते फुलेरा थाना इंचार्ज गिरफ्तार