Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

purse-stolen-from-ca...

होटल के बाहर कार से पर्स चोरी, कैश-ज्वैलरी ले उड़े बदमाश

जयपुर अजमेर हाइवे पर बगरू थाना इलाके में चौधरी होटल के बाहर का मामला

News Image

होटल के बाहर खड़ी थी कार

जयपुर-अजमेर हाइवे पर बगरू थाना इलाके में चौधरी होटल के बाहर खड़ी एक कार का कांच तोड़कर पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात के शिकार करतार जाट पुत्र रामस्वरूप चौधरी, निवासी तिलोनिया, पुलिस थाना बांदर सींदरी, जिला अजमेर ने इस संबंध में थाने में बगरू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे से 10:30 बजे के बीच पीड़ित चौधरी होटल, बगरू पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान उनकी कार (आरजे01 सीएफ 5798) होटल के बाहर खड़ी थी। इस दौरान अज्ञात चोर ने कार का कांच तोड़कर पिछली सीट पर रखा पर्स चोरी कर लिया।

वारदात के शिकार करतार के अनुसार पर्स में करीब 15 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, सोने के टॉप्स तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही लोगों से वाहन में नकदी और कीमती सामान छोड़कर न जाने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें
×