Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

prisoner-dies-in-ton...

टोंक जेल के बंदी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

सीने में दर्द के बाद जयपुर रेफर किया गया था, SMS अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

News Image

मृतक गणदेव गुर्जर

टोंक जेल में बंद सवाई माधोपुर के 32 वर्षीय कैदी गणदेव गुर्जर की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मंगलवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार सुबह उसे टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गणदेव की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे SMS अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब 6 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान पोस्टमॉर्टम को लेकर परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई बसराम गुर्जर का कहना है कि गणदेव रातभर सीने के दर्द से परेशान रहा और उसे समय पर इलाज नहीं मिला। परिजनों ने उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

खबरों की अविरल धारा

गणदेव सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के पांवड़ेरा गांव का रहने वाला था। वह मारपीट और SC-ST एक्ट से जुड़े मामले में पिछले करीब 8 महीने से टोंक जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें
×