Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

policeman-kidnapped-...

आगरा में खाकी शर्मसार... पुलिस वाला ही अपहरण में गिरफ्तार

सिपाही ने युवक का अपहरण कर घर वालों से मांगी 5 लाख की रंगदारी

News Image

न्यू आगरा थाना पुलिस की गिरफ्त में अहपरण का आरोपी पुलिस वाला और उसके साथी

आगरा। ताज नगरी में एक बार फिर खाकी कलंकित हुई है। एक कानून के रखवाले ने अपने दो साथियों संग युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 5 लाख की रंगदारी मांग ली। पुलिस वाला ही 24 घंटे तक युवक को कार में ही अगवा कर घुमाते रहा। परिजनों ने लड़के के अपहरण की सूचना कर अपहृत युवक को सकुशल रिहा कराया। अपहरण का यह मामला न्यू आगरा पुलिस थाने का है। वहां की पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़ा गया पुलिसवाला आगरा के थाना सैंया पर तैनात सिपाही मोनू तालान है। उसके दो साथी राजकुमार व राहुल को भी थाना न्यू आगरा पुलिस में जेल भेजा है। सिपाही और उसके साथियों पर आरोप है कि कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे एक युवक को 24 घंटे तक कार में बंधक बनाकर उसके परिजनों से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। परिजनों की सूचना पर सीनियर पुलिस अफसरों ने सपाही ने आगरा में खाकी को शर्मिंदा कर दिया। हालांकि इस मामले पर आगरा पुलिस के सीनियर अफसरों ने मुंह नहीं खोला।

×