Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

police-seized-a-huge...

पिंक स्क्वॉयर मॉल में बिक रही थी ई-सिगरेट, पुलिस ने पकड़ा जखीरा

जयपुर के आदर्श नगर थाना इलाके पुलिस की कार्रवाई, मॉल में युवाओं को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने का खुलासा

News Image

पुलिस ने बह्मपुरी के युवक को पकड़कर 78 ई-सिगरेट पकड़ी

जयपुर।

युवाओं को ई-सिगरेट बेचकर स्मोकिंग की लत लगाने वाला एक शातिर जयपुर के पिंक स्कवायर मॉल में धंधा चला रहा था। बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट बेचकर खुद तो मोटा मुनाफ कमा रहा था, युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहा था। जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस को इसके बारे में पता लगा। पुलिस ने आरोपी को ई-सिगरेट बेचते अरेस्ट कर लिया। पिंक स्क्वायर मॉल जनता कॉलोनी में पकड़े गए युवक के पास 78 ई-सिगरट मिली, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

पिंक स्क्वॉयर मॉल की थर्ड फ्लोर पर रेड

पुलिस थाना आदर्श नगर की टीम ने आरोपी मनोज हरवानी पुत्र तेजूमल हरवानी जाति-सिन्धी उम्र-37 साल निवासी प्लॉट नंंबर 50-51 लाल किराना स्टोर के पास वाली गली, शंकर नगर पुलिस थाना ब्रह्मपुरी हाल-दुकान संचालक दुकान नंबर सी-4 HH कलेक्शन थर्ड फ्लोर पिंक स्कवायर मॉल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग कम्पनी व अलग-अलग फ्लेवर की कुल 78 ई-सिगरेट जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना आदर्श नगर में 4 / 7 इलेक्ट्रोनिक सिगरेट का निषेध ( उत्पादन, निर्माण, आयात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) अधिनियम 2019 में FIR दर्ज की है। आरोपी मनोज हरवानी से ई-सिगरेट व ई-सिगरेट फ्लेवर के अवैध रूप से भंडारण एवं विक्रय सम्बन्धित अनुसंधान गहनता पूर्वक किया जा रहा है।

ई-सिगरेट का इस्तेमाल है बेहद खतरनाक

ई-सिगरेट के नुकसान में फेफड़ों की बीमारी, हृदय संबंधी समस्याएं, निकोटीन की लत और मस्तिष्क को नुकसान शामिल हैं। ई-सिगरेट के धुएं में निकोटीन, हानिकारक रसायन और धातुएं होती हैं जो सांस लेने पर डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गंभीर फेफड़ों की क्षति (EVALI) का कारण बन सकती हैं। निकोटीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है, जिससे दिल पर अधिक दबाव पड़ता है, और यह युवा लोगों के मस्तिष्क के विकास को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

यह भी पढ़ें
×