police-constable-arr...
रोड एक्सीडेंट मामले में दो पक्षों में राजीनामा नहीं होने दे रहा था कोटपूतली बहरोड जिले में सिपाही, मांग रहा था रिश्वत
जिला विशेष शाखा के कांस्टेबल को लगा रखा था थाने पर
कोटपुतली बहरोड की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम के एक पुलिस कांस्टेबल प्रवीण बागोरिया काे एसीबी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल प्रवीण बागाेरिया बैलट नम्बर 800 हाल पुलिस थाना पनियाला अटैच था।
सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाडी ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण बागोरिया हाल कानि० 800 पुलिस थाना पनियाला जिला कोटपूतली-बहरोड को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी भिवाडी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि मेरे भाई का पुत्र व पुत्री नागंल चौधरी से घर आ रहे थे। तब उनके आगे चल रही अन्य गाडी को ऑवरटेक करते समय उसके खरौच आ गई। जिसकी उक्त गाडी वाले ने पुलिस थाना पनियाला में शिकायत कर दी। इसके बाद राजीनामा हो गया। लेकिन पुलिस थाना पनियाला का कानि० प्रवीण कुमार ने राजीनामा नहीं होने दिया। हमारे से 50,000रूपये रिश्वत की मांग कर परिवादी द्वारा राजीनामा होने के लिए कहने पर 20,000 रूपये रिश्वत के देने के लिए कहना व नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहकर परिवादी को परेशान किया जा रहा है। शिकायत पर दिनांक 26.11.2025 को गोपनीय मांग सत्यापन करवाया जाकर आज ब्यूरों की टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। जिस पर श्री राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस तृतीय ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. ईकाई भिवाडी के परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण बागोरिया हाल कानि० 800 डिस्ट्रीक्ट स्पेशल टीम जिला कोटपूतली बहरोड हाल अटैच पुलिस थाना पनियाला जिला कोटपूतली-बहरोड को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।