pilgrim-killed-after...
कोडमदेसर भैरव मंदिर जा रहा था परिवार
बीकानेर में सड़क हादसा
बाड़मेर के कोडमदेसर भैरव मंदिर की पदयात्रा के दौरान रविवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। ग्रांधी प्याऊ के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय घनश्याम दास की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मिहिर महात्मा ने भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, परिवार पीबीएम अस्पताल में भर्ती एक परिजन के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर पैदल मंदिर जा रहा था। हादसे में स्वाति, महक और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 12 वर्षीय बालक को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के परिजनों के बीच कहासुनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई और चिकित्सा सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे और अस्पताल में हुए विवाद की जांच शुरू कर दी है।