over-5-lakh-energy-d...
राजस्थान में FSSAI के नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
एनर्जी ड्रिंक्स जब्त करते अधिकारी
राजस्थान में भ्रामक दावे करने वाली एनर्जी ड्रिंक्स के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्तालय ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में प्रदेशभर से विभिन्न ब्रांडों की 5 लाख से अधिक एनर्जी ड्रिंक्स जब्त की गई हैं। साथ ही बाजार के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इनके भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कई उत्पाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे उत्पाद खरीदते समय सावधानी बरतें और किसी भी भ्रामक दावे की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन, चीनी और अन्य उत्तेजक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। इनके लगातार या अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, अनियमित धड़कन, एसिडिटी, गैस्ट्रिक समस्या, नींद की परेशानी और गंभीर मामलों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।