Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

notorious-thief-arre...

जेल से छूटा और लगा दी वारदाताें की झड़ी

जयपुर के विद्याधर नगर में करोड़ों की चोरी का खुलासा किया

News Image

शातिर नकबजन को पकड़ा और ज्वैलरी व कैश बरामद किया

जयपुर में जेल से छूटते ही एक शातिर चोर ने वारदातों की झड़ी लगा दी। जिस दिन जेल से छूटा उस दिन स्कूटी चुराई, अगले दिन नकबजनी की, चोरी कर भागने में स्कूटी की स्पीड कर लगी तो पांच दिन बाद अपाची बाइक चुराई ली। इसके बाद चोरी की एक और वारदात की, पर लगा कि चार-पांच बार हो गया, मोटा माल हाथ नहीं लग रहा था तो बड़े घर की तलाश करने के लिए बाइक लेकर निकला। विद्याधर नगर में डॉक्टर के घर पर ताला लगा देखा तो बाइक खड़ी की और कूद गया। अंदर इतना सोना-चांदी और कैश मिला कि चाेर की आत्मा तृप्त हो गई। माल चुराया, घर में छिपाया और चला गया झुंझनूं। वहां बहन-बहनोई के पास गया और बोला मैं सुधर गया हूं, कोई काम धंधा करना चाहता हूं। बहन-बहनोई ने विश्वास कर लिया और उसे झुंझुनूं के गुढागौड़जी में चाय की थड़ी खुलावा दी। इधर करोड़ों की चोरी हुई तो जयपुर नार्थ पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस चोर तक जा पहुंची। पकड़ा तो पता चला ये तो भट्‌टा बस्ती का चोट्‌टा चांद है। पकड़कर जयपुर ले आए। चोरी का माल रिकवर कर लिया।

डीसीपी जयपुर नार्थ करण शर्मा ने बताया कि विद्याधर नगर इलाके में 28 नवंबर को मकान 4/22 पर एक करोड़ से अधिक की चोरी हो गई थी। मकान मालिक डॉक्टर दंपत्ति पूरे परिवार सहित रिश्तेदारी में सगाई समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने वारदात के बाद चोर के फरार होने का रूटचार्ट तैयार कर अभियुक्त की पहचान के प्रयास किये। सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण से घटना कारित करने वाले अभियुक्त की पहचान समीर शेख उर्फ चांद पुत्र मोईनुद्दीन जाति मुसलमान निवासी मकान नम्बर 264 इमाम चौक श्रीराम टीला थाना भट्टाबस्ती जयपुर के रूप में की, अभियुक्त का दिनांक 13.10.2025 को जेल से छूटकर आना ज्ञात हुआ एव अभियुक्त का गुढा गौडजी झुंझुनूं साइड मे फरारी काटने की जानकारी मिली। अभियुक्त समीर शेख उर्फ चांद पुलिस थाना भटटाबस्ती जयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो नकबजनी एव चोरी के 47 प्रकरणो में चालानशुदा है।


13 अक्टूबर को जेल से छूटा और वारदात पर वारदात

  • दिनांक 14.10.2025 की रात्रि मे अभियुक्त ने सैन कॉलोनी जयपुर से स्कूटी एक्टिवा चोरी की, जिसके सम्बध मे पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम पर अभियोग संख्या 326/2025 दिनांक 16.10.2025 दर्ज हुआ।
  • दिनांक 15 10.2025 को चोरी की एक्टिवा से वारदात करने हेतु बन्द मकान नम्बर 7/315 विद्याधरनगर जयपुर आया एव नकबजनी की वारदात कर चोंदी की ज्वैलरी एव नगदी चोरी की। उक्त के सम्बध में पुलिस थाना विद्याधरनगर जयपुर पर अभियोग संख्या 456/2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस दिनांक 15 10.2025 दर्ज हुआ है।
  • दिनांक 19. 10.2025 अभियुक्त ने जनाना हॉस्पिटल जयपुर के बाहर खडी पॉवर बाईक अपाची नम्बर आर.जे. -23-पीए-2790 चोरी की. जिसके सम्बध में पुलिस थाना सिन्धीकैम्प जयपुर पश्चिम पर अभियोग संख्या 151/2025 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज है।
  • दिनांक 07 11.2025 की रात्रि को अभियुक्त ने मकान नम्बर सी-58 रामनगर शास्त्रीनगर जयपुर पर नकबजनी की वारदात की है, जिसके सम्बध मे पुलिस थाना भटटाबस्ती जयपुर पर अभियोग संख्या 325/2025 धारा 305 (ए). 331 (4) बीएनएस दिनांक 09.11.2025 दर्ज हुआ है।


यह भी पढ़ें
×