Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

newborn-abandoned-in...

खंडहर में चीटियों के बीच रोता मिला नवजात

ANM ने अस्पताल पहुंचाया; डॉक्टर बोले- बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

News Image

खंडहर में मिला नवजात

बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु खंडहर में लावारिस हालत में मिला। ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके चेहरे और हाथों पर चींटियां लगी हुई थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर ANM नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन करीब 2.5 किलोग्राम है और उसकी हालत पूरी तरह सामान्य है। फिलहाल अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ उसकी देखभाल कर रहा है।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×