Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

ncrbs-one-day-worksh...

अपराधियों की कुंडली निकालना होगा अब आसान

राजस्थान पुलिस को एनसीआरबी की तरफ से लैटेस्ट टेक्निक के इस्तेमाल करने की ट्रैनिंग

News Image

वर्कशॉप लेने NCRB के डिप्टी डायरेक्टर IG जन्मेजय प्रभाकर आए जयपुर

जयपुर।

राजस्थान पुलिस अब अपराध और अपराधी ट्रैकिंग में एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग लगाने की तैयारी में है। पुलिस अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर आसानी से अपराधियों की कुंडली निकाल लेगी। इसके लिए NCRB राजस्थान की सभी फील्ड यूनिट्स को गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रही है। मंगलवार को इसके लिए राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और एडीजी क्राइम हवा सिंह घूमरिया के निर्देशन में राज्य की समस्त फील्ड यूनिट्स के लिए एनसीआरबी नई दिल्ली की तरफ से एक गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग के लिए एनसीआरबी के आईजी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी जयपुर आए। उत्तराखंड कैडर के आईजी जन्मेजय खंडूरी देश के उन चुनिंदा आईपीएस में हैं, जो तकनीकि का इस्तेमाल कर पुलिस अनुसंधान को बेहतर बनाने में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने यह विशेष प्रशिक्षण दिया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीनतम तकनीक और कानूनी उपकरणों से लैस करना है ताकि अनुसंधान की गुणवत्ता और गति बढ़ाई जा सके।

ट्रेनिंग के बाद पुलिस अनुसंधान को मिलेगी नई धार

आईजी जन्मेजय खंडूरी ने एनसीआरबी के विभिन्न नए ऐप्स और डैशबोर्ड के उपयोग के बारे में बताया जो पुलिस के दैनिक कार्यों को सरल बनाएंगे। इस आधुनिक प्रशिक्षण से पुलिस को वांछित अपराधियों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों की जांच में सहायता मिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब पुलिस अधिकारी अपराधियों की पूरी जानकारी को अधिक प्रभावी ढंग से निकाल और उपयोग कर सकेंगे। महानिरीक्षक एससीआरबी अजयपाल लाम्बा ने भी इन नवीन प्रावधानों और आधुनिक तकनीकी ऐप्स के महत्व पर जोर दिया।

स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह कार्यशाला राजस्थान पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवीनतम कानूनों और तकनीकी उपकरणों का ज्ञान पुलिस बल को डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने और आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें
×