Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

ncb-officer-and-agen...

NCB इंस्पेक्टर ने मांगी 3 लाख रिश्वत, ACB ने किया दलाल को ट्रैप

नारकोटिक्स इंस्पेक्टर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, 20 हजार रुपए लेते दलाल पकड़ा गया,

News Image

एसीबी के शिकंजे में आए दलाल ने उगल दी पूरी कहानी

भवानी मंडी कोटा।

एंटी करप्शन ब्यूराे( ACB) राजस्थान की टीम ने कोटा के भवानी मंडी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के एक इंस्पेक्टर पर अवैध हिरासत में रखे गए व्यक्ति से तीन लाख रुपए रिश्वत रिश्वत मांगने की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई कर दी। एसीबी टीम ने NCB इंस्पेक्टर के दलाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी एनसीबी इंस्पेक्टर रात के अंधेरे में एसीबी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश चल रही है।

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई रविवार रात की गई। केन्द्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट रिश्वत लेते दलाल अकरम हुसैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा स्पेशल यूनिट को परिवादी ने एक लिखित शिकायत इस आशय की पेश की, कि परिवादी के पिता को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार व एक व्यक्ति 7 नवंबर को घर से उठाकर लेकर गये थे।

झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर मांगी 3 लाख रिश्वत

एसीबी को मिली शिकायत में फरियादी के पिता को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। एसीबी रेंज कोटा के DIG आनंद शर्मा के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। परिवादी से दलाल अकरम हुसैन द्वारा 3 लाख रूपये की मांग किया जाना सही पाया गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया NCB इंस्पेक्टर

रिश्वत की मांग का सत्यापन हो जाने के बाद रविवार रात एसीबी टीम ने ट्रैप प्लान किया। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान आरोपी दलाल अकरम हुसैन को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के लिए रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रूपये भारतीय मुद्रा एंव डमी नोट रिश्वत लेते रंगे हाथों डिटेन कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हितेश कुमार मौके से अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।


यह भी पढ़ें

रिश्वत से धनतेरस मनाने के चक्कर में फंस गए नगर परिषद के कमिश्नर

×