Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

national-commission-...

जयपुर में परेशान महिलाओं की शिकायतें सुनेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

आगामी 9 मार्च को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के नालंदा हॉल में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर आ रही हैं जनसुनवाई करने

News Image

“राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार”

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उनके अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर की अध्यक्षता में सोमवार, 9 मार्च को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (पानीपेच) में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि यह जनसुनवाई सोमवार, 9 मार्च को सुबह 9:30 बजे से राजस्थान पुलिस अकादमी, पानीपेच स्थित नालंदा हॉल में आयोजित होगी। इस जनसुनवाई में जयपुर जिले की महिला परिवादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित प्रकरणों पर आयोग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

महिला खुलकर कर सकेंगी जुल्मों की शिकायत

जनसुनवाई के दौरान वे महिलाएं भी अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगी, जिन्होंने पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए हैं। इसके साथ ही नई परिवादियां भी अपनी शिकायतें आयोग के समक्ष रख सकेंगी। आयोग की अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।

शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान महिला से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुनवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अधिकारी रहेंगे उपस्थित

जनसुनवाई में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जा सके तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें
×