Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

murder-of-factory-wo...

खुद लिव-इन में रहता था और दूसरों की बहन-बेटियों को बदनाम करता था, इसलिए मार डाला...

जयपुर के सरना डूंगरी इलाके में देव मेटल के कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले का कबूलनामा

News Image

पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया

जयपुर के करधनी थाना इलाके के सरणा डूंगरी रीको एरिया की मेटल फैक्ट्री में दो दिन पहले एक श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह हैरान करने वाली है। हत्यारे का कहना है कि फैक्ट्री में उसकी बहन भी काम करती है, अपने पति के साथ रहती है। मृतक खुद एक अन्य महिला श्रमिक के साथ फैक्ट्री में ही बने लेबर क्वार्टर में लिव इन में रहता था। हत्यारोपी ने बताया कि मेरी बहन का नाम मेरे ही एक साथी लेबर के साथ जोड़कर चरित्र पर कीचड़ उछालता था। इससे वे नाराज थे। जिस दोस्त का नाम जोड़कर कीचड़ उछालता था, उसे साथ लेकर गया और प्रेमिका के साथ लिव इन में रहने वाले को उसकी लिव इन वाइफ के सामने ही चाकू घोंपकर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मृतक रवि कुमार और पकड़ा गया हत्यारा हरिशंकर कुशवाह एक ही फैक्ट्री देव मेटल्स में साथ काम करते थे और वहीं बने लेबर क्वाटर्स में रहते थे। शनिवार 20 सितम्बर 2025 को मेटल फैक्ट्री में ही रविकुमार की उसके कमरे पर जाकर उसकी महिला पत्नी (लिव इन पार्टनर) के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। रवि की लिव-इन पत्नी ने हरिशंकर और आशीष के खिलाफ पति रवि कुमार की हत्या का मामला दर्ज कराया था। हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनमें एक यूपी के महाेबा निवासी हत्यारोपी हरिशंकर काे पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल गई ।


डीसीपी जयपुर वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि देव मेटल कम्पनी सरणा डूंगर रीको एरिया करधनी में काम करने वाली महिला ने रवि की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह रवि पुत्र बाबूलाल निवासी गांव कानसिंहपुरा जिला झुंझुनूं के साथ 6 साल से लिव इन में रहती थी। 3 साल से दोनों सरना डूंगर रीको एरिया में देव मेटल कम्पनी में काम करते थे और वहीं बने कमरे में रहते आ रहे थे। शनिवार रात 9.30 बजे कमरे में खाना बना रही थी और रवि नहा कर आया था। उसी समय इसी कम्पनी में काम करने वाले आशीष एवं हरिशंकर आये। हरिशंकर ने रवि को पकड़ लिया और आशीष ने उसे चाकू घोंप दिया और वहां से भाग गये। जख्मी रवि को लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज देखते हुए हत्यारों के भागने का रूट मैप तैयार किया। दोनों के छिपने-ठहरने के संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरु किया। उनके परिवार व रिश्तेदारियों के बारे में जानकारी लेकर टीमें बना कर महोबा यूपी, रोहतक, दिल्ली में दबिश दी गई। एक हत्यारोपी हरिशंकर कुशवाह निवासी गांव मुहारी थाना कुलपाडा जिला महोबा यूपी हाल देव मेटल कम्पनी सरना डूंगर रीको एरिया थाना करधनी जयपुर को गिरफ्तार करवाने में अहम सफलता हासिल की।

गिरफ्तार हरीशंकर कुशवाह व उसका साथी मुख्य अभियुक्त आशीष और मृतक रवि कुमार एक ही फेक्ट्री देव मेटल उद्योग सरना डूंगर में काम करते थे। सभी वहां फैक्ट्री में बने कमरो में अलग-अलग रहते थे। गिरफ्तार अभियुक्त हरीशंकर कुशवाह की बहन भी अपने पति के साथ इसी कम्पनी में रहती हैं। हरिशंकर व आशिष मृतक रवि कुमार से नाराजगी रखते हुए रजिंश रखते थे।हरिशंकर का कहना है कि रवि उसकी बहन का नाम आशीष के साथ जोड़कर फैक्ट्री में बातें फैला कर बदनाम करता था। आशीष व हरीशंकर एक ही गांव के रहने वाले हैं। 20 सितम्बर को आशीष ने रवि कुमार से इस बात पर नाराजगी जताई थी। इसी नाराजगी व रंजिश के चलते आशीष व हरीशंकर दोनों एक राय होकर देव मेटल कम्पनी में बने कमरें में चाकू लेकर पहुंचे और रवि कुमार की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें

जयपुर में लड़के की लाश को लेकर हंगामा

×