Thursday, 16 April 2026

Home / Duniya /

most-wanted-criminal...

अमेरिका में पकड़वाया लॉरेंस गैंग का कुख्यात बदमाश "जग्गा"

राजस्थान पुलिस का दावा, हमारी सूचना पर पकड़ा गया, प्रत्यर्पण की तैयारी कर रही

News Image

जोधपुर में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटा तो देश छोड़ भागा था जग्गा

लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सक्रिय गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में डिटेन कर लिया गया। वो वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग का है सदस्य था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का दावा है कि राजस्थान पुलिस की निगरानी के बाद कुख्यात अपराधी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा गिरफ्तार को अमेरिका में पकड़वाया गया है। उसके।प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।

इसे राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की संगठित अपराध के विरूद्ध एक बड़ी सफलता कहा जा रहा है। लॉरेन्स विश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से संबंध रखने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा निवासी धुरकोट जिला मोंगा पंजाब को अमेरिका में डिटेन कर लिया गया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा था।

एडीजी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स/एटीएस/एएनटीएफ MN दिनेश के निर्देशन में एजीटीएफ ने इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटोर्शन और फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहा है। तीन वर्ष पूर्व यह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। राजस्थान में विभिन्न प्रकरणों में बेल जंप होने के कारण इसके खिलाफ वारंट जारी किए गए।


एजीटीएफ की सफल निगरानी और समन्वय से वह पकड़ा जा सका।

एजीटीएफ टीम ने तत्कालीन DIG योगेश यादव और वर्तमान DIG दीपक भार्गव के सुपरविजन में जग्गा के देसी ठिकानों पर दबिश दी गई। बाद में विदेशी नेटवर्क की विस्तृत जानकारी जुटाकर संबंधित अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाड़ा-यूएसए बार्डर के समीप यूएसए ICE द्वारा डिटेन कर लिया गया।

जग्गा के भारत प्रत्यर्पण और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है। उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए सक्षम स्तर पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। प्रत्यर्पण के बाद एजीटीएफ को जग्गा से जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के अन्तर्गत अन्य प्रकरण दर्ज कर संगठित अपराध से जुड़े व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें

राजस्थान की गली-गली में पसरा 'रंगबाजी' का खौफ

×