fear-of-ransom-and-t...
अकेले जयपुर में आधा दर्जन से अधिक को माफिया का कॉल आ रखा है, घरों के बाद राउंड द क्लॉक पुलिस सिक्योरिटी
जयपुर के जवाहर नगर में धमकी के शिकार एक व्यक्ति के घर मिलने पहुंचे सीनियर पुलिस अधिकारी
जयपुर।
विदेश में बैठकर रंगदारी मांगने वालों के डर से अकेले जयपुर में आधा दर्जन से अधिक पैसे वाले अपने घर में कैद हैं। धमकी के बाद से उनके घर के बाहर पुलिस फोर्स राउंड द क्लॉक ड्यूटी कर रही है। हालांकि राजस्थान पुलिस अब इनके खिलाफ सख्त हो गई है। हाल ही में राजस्थान सरकार ने आईपीएस की तबादला सूची में अपना रुख साफ कर दिया। आनंद श्रीवास्व को डीजी स्पेशल ऑपरेशंस लगाया है। एमएन दिनेश को अधिक पावर दिए हैं। जयपुर में स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशंस का पद क्रिएट कर राहुल प्रकाश को लगाया गया है। शनिवार को डीजीपी ने इसको लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाकर अपने पुलिस अफसरों के सामने सरकार की मंशा साफ कर दी। अब लगता है रंगबाजों की उलटी गिनती शुरु होने वाली है, यूपी की तर्ज पर यहां भी ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ चलाने का समय आ गया है।
सांगानेर का डॉन भीगी बिल्ली बनकर घर में कैद हो रखा है।
कभी सांगानेर में ब्याज का धंधा कर लोगों को डराने, धमकाने, उठाने और परेशान करने वाले एक चर्चित को पिछले साल फिरौती के लिए धमकी भरा कॉल आ गया। तब से उसकी हेकड़ी घुस गई। उसने घर को लाहे का बंकर बना लिया। बाहर पुलिस तैनात और वह अंदर कैद रहता है।
जवाहर नगर में सटोरिए के घर के बाहर 27 दिन से पुलिस का पहरा है।
कभी सट्टे का धंधा चलाने वाले जवाहर नगर जयपुर के एक नामचीन सटोरिए के घर के बाहर भी 1 अक्टूबर से दो शिफ्टों में पुलिस गार्ड तैनात है। उसे भी लॉरेंस की धमकी आई बताई। रविवार रात एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी उससे मिलने पहुंचे, लगता है केस में कुछ एक्शन की तैयारी है।
राजस्थान के डीजीपी राजस्थान राजीव शर्मा ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में संगठित अपराधियों से अधिक प्रभावित जिलों व रेंजों के अधिकारियों की एक हाईलेवल मीटिंग में आपराधिक गैंगों की पहचान कर गैंग संचालन, धमकी, वसूली, फायरिंग और मर्डर जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त तत्वों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।