shahbaz-threatens-in...
भारत ने अप्रैल 2025 में संधि को किया था निलंबित
भारत ने पहलगाम हमले के बाद लगाई थी सिंधु जल संधि पर रोक
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को फिर चेतावनी दी है। गुरुवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी पर कोई समझौता नहीं होगा। पानी रोकने या उसका प्रवाह कम करने की कोशिश हुई तो पाकिस्तान इसका जवाब देगा। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भी अपने देश के पुराने रुख को दोहराया।
सिंधु जल समझौते पर 19 सितंबर 1960 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज के पानी पर भारत का अधिकार है, जबकि पश्चिमी नदियां सिंधु, झेलम और चिनाब पाकिस्तान के हिस्से में हैं।
अप्रैल 2025 में भारत ने समझौते को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि सीमा पार आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई होने तक रोक जारी रहेगी। वहीं पाकिस्तान इसे एकतरफा निलंबित करने को कानूनी तौर पर गलत बताता है।
यह भी पढ़ें