Wednesday, 16 September 2026

Home / Duniya /

former-syrian-presid...

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को फांसी की सजा

गृहयुद्ध के दौरान गंभीर अत्याचार और हत्या के मामले में है दोषी

News Image

कोर्ट में पिंजरे के अंदर खड़े सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद

सीरिया की कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को मौत की सजा सुनाई। दोनों को गृहयुद्ध के दौरान गंभीर अत्याचारों और लोगों की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया। दोनों दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस चले गए थे, इसलिए उन्हें उनकी गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने बशर के चचेरे भाई और पूर्व सुरक्षा अधिकारी अतीफ नजीब को भी मौत की सजा दी। नजीब 2011 में दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे। उन पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई का नेतृत्व करने के आरोप हैं। उन्हें जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को कैदी की वर्दी में अदालत लाया गया।

खबरों की अविरल धारा

सीरिया में 2011 से शुरू हुआ संघर्ष 2024 तक चला। इस दौरान करीब 5 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें
×