pakistan-increases-b...
संसद हमले, पठानकोट और पुलवामा केस में भारत को है तलाश
पाकिस्तानी आतंकी मौलाना मसूद अजहर
पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर घोषित इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने उसे आतंकियों की नई रेड बुक में एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। यह कदम अक्टूबर में प्रस्तावित FATF बैठक से पहले उठाया गया है।
FIA ने इससे पहले 2021 में भी अजहर को भगोड़ा घोषित करते हुए उस पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा था। भारत में वह संसद हमले के अलावा 2016 के पठानकोट एयरबेस और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मामलों में आरोपी है।
कंधार विमान अपहरण के बाद बनाया जैश
24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 का अपहरण कर उसे कंधार ले जाया गया था। उस समय मसूद अजहर भारत की जेल में बंद था। अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई की मांग की।
31 दिसंबर को भारत ने मसूद अजहर, उमर शेख और मुश्ताक जरगर को रिहा किया, जिसके बाद बंधकों को छोड़ा गया। संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की।
यह भी पढ़ें