Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

minor-murdered-in-dh...

धौलपुर में नाबालिग की हत्या, जंगल में प्लास्टिक के कट्टों से ढका मिला शव

पशु चराने गया था किशोर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम

News Image

विलाप करते परिजन और गांव वाले

धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर का शव रविवार रात जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस के अनुसार, शव प्लास्टिक के कट्टों से ढका हुआ था और उसके सिर पर पत्थरों से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। किशोर रविवार दोपहर पशु चराने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाड़ी-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×