Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

minor-abducted-in-ka...

करौली में नाबालिग का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा

जातिसूचक टिप्पणी की, मारपीट का वीडियो बनाया

News Image

नाबालिग को लाठी से पीटते आरोपी

राजस्थान के करौली जिले में 15 वर्षीय किशोर के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 28 जून की शाम मिठाई की दुकान से काम खत्म कर घर लौट रहे किशोर को रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उसे जबरन कार में बैठाकर गुडला बांध के पास जंगल में ले गए।

खबरों की अविरल धारा

परिजनों का आरोप है कि वहां किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान जातिसूचक शब्द कहे गए, घटना का वीडियो बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसका मोबाइल फोन और घड़ी भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है।मारपीट में घायल किशोर के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार ने सुरक्षा की मांग भी की है। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
×