Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

mastermind-of-snatch...

करवा चौथ पर उदयपुर पुलिस ने पकड़ा महिलाओं का दुश्मन

उदयपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक में सेंध लगाकर एटीएम और बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में तोड़फोड़ और चेन स्नैचिंग का आरोपी पुलिस के शिकंजे में आया

News Image

पुलिस ने गिरफ्तार किया तो गिड़गिड़ाने लगा

उदयपुर।

करवा चौथ पर उदयपुर पुलिस ने महिलाओं के लिए खतरा बन चुके शातिर चेन लुटेरे राजेश मीणा को दबोच लिया। उसने पिछले दिनों पंजाब एंड सिंध बैंक में डकैती की कोशिश की थी। एटीएम और बैंक के स्ट्रांग रूम में तोड़फोड़ कर दी थी। उससे पूछताछ में 10 से अधिक चेन लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। सवीना थाना पुलिस अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलेगी।

एसपी उदयपुर योगेश गोयल ने बताया कि सविना थानाधिकारी राव अजयसिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय करते हुए शातिर बदमाश राजेश मीणा को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेश मीणा और उसके साथी बेहद शातिर आदतन अपराधी हैं। इन सभी ने मिलकर एक गैंग बनाई और उदयपुर शहर में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया। शुरुआत में ये दिनभर सूने मकानों की रैकी करते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से इन्होंने अपना तरीका बदल दिया। गैंग ने बैंक में चोरी करके एक साथ बड़ी रकम चुराने की प्लानिंग की। इन्होंने छुट्टी का दिन चुना और 16 अगस्त को सीए सर्कल उदयुपर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सेंध लगाकर एटीएम और बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि वे बैंक से कैश नहीं चुरा पाए, लेकिन उस वारदात के बाद उदयपुर शहर में एक के बाद एक कई महिलाओं के गले से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर शहर का ही चैन लूट लिया।


अब खुलेगी हिस्ट्रीशीट

गिरफ्तार राजेश मीणा पुत्र लक्ष्‍मण मीणा निवासी रोशन जी की बाडी थाना सविना का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और संगठित अपराधों के कुल 10 प्रकरण दर्ज हैं। इस शातिर बदमाश का आपराधिक इतिहास देखते हुए अब इसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

भारतीय डाक में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी के बड़े रैकेट का खुलासा

×