Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

lady-constable-jyoti...

थाना प्रभारी से अफेयर के शक में महिला कांस्टेबल का प्रेमी ने गला काट दिया

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में सनसनीखेज हत्याकांड, महिला कांस्टेबल का प्रेमी ने कर दिया चाकू से कत्ल

News Image

हत्या के बाद चाकू सहित सोशल मीडिया पर डाला फोटो

''हैला, सब कोई सुनिएगा, हम ज्योतिका हेंब्रेम का मर्डर करके आएं हैं, ये रहा चाकू, क्योंकि हम लोग 9 साल तक रिलेशन में थे, वो हमको धोखा दे रही थी, पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने उसके साथ में संबंध बनाया। दो दिन पहले ही मुझे पता चला, मैंने उसका मर्डर किया हैं और मैं सूसाइड करने वाला हूं, इतने साल के रिलेशन में वो धोखा दे रही थी तो सच बर्दाश्त नहीं हुआ।'' महिला कांस्टेबल की चाकू से निर्मम हत्या के बाद उसके कथित प्रेमी का इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह कबूलनामा वायरल हो गया है। झारखंड में एक महिला कांस्टेबल की हत्या कर उसके कथित प्रेमी ने फंदे से झूलकर खुशकुशी कर ली।

इश्क, ईर्ष्या और इंतकाम की यह खौफनाक कहानी झारखंड जिले के पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना इलाके की है। मंगलवार को पोटका थाने की एक महिला ग्रामीण चौकीदार (लोकल कांस्टेबल) की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसी का प्रेमी गणेश मांझी था। ज्योतिका से उसे 9 साल से इश्क था। प्रेमी को प्रेमिका के चाल-चलन पर शक होने लगा। हाल ही में उसे पता चला कि ज्योतिका के थाना प्रभारी मनोज से संबंध हैं। इससे वह आहत हो उठा, या उसे ईर्ष्या हुई होगी और वह चाकू लेकर इंतकाम लेने निकल पड़ा। लेडी कांस्टेबल को रास्ते में रोका और चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद खून सना चाकू लेकर वह खुदकुशी करने निकल पड़ा। इस बीच उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर प्यार, धोखे और बदले की यह कहानी खुद शेयर की। जिसमें पोटका थाना प्रभारी से अफेयर के आरोप लगाते हुए यह बेरहमी भरा कदम उठाने की बात कही। हत्या के बाद प्रेमी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

थाना इंचार्ज पर गंभीर आरोप

खबरों की अविरल धारा

हत्यारा 30 वर्षीय गणेश माझी था, ज्योतिका का 9 साल से प्रेमी था। गणेश नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन ज्योतिका नहीं मानीं। आत्महत्या से पहले गणेश ने इंस्टाग्राम लाइव में चौंकाने वाला बयान दिया: "ज्योतिका मुझे 9 साल से धोखा दे रही थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू के साथ उसका अफेयर था। इसी चाकू से मैंने उसकी हत्या की।" उसने परिवार को तंग न करने की अपील भी की। जिस थाना प्रभारी मनोज कुमारपर वीडियो में आरोप लगाए गए उसने बताया कि नौकरी न छोड़ने पर विवाद बढ़ा और गणेश ने ज्योतिका की हत्या कर दी। इस मामले में थानेदार से महिला चौकीदार के अफेयर वाली बात सच है या जलन की उपज? इसका भी पता लगाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें
×