krishna-balarams-cou...
हरिनाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु भक्ति में डूबा गुप्त वृन्दावन धाम
64 माला जप संकल्प में बड़ी संख्या में गुप्त वृन्दावन धाम पहुंचे भक्त
परमा एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर स्थित गुप्त वृन्दावन धाम में भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। भगवान श्री श्री कृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार कर 2108 आमों से आकर्षक बंगला झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और आशीर्वाद लेने धाम पहुंचे। इस अवसर पर बाल भक्त भागवत द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालु और बच्चे भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
100 करोड़ नाम जप महाअभियान
धाम में पूरे दिन हरिनाम जप का आयोजन हुआ। भक्तों ने 64 माला जप संकल्प के साथ भाग लेकर 100 करोड़ नाम जप महाअभियान में अपना योगदान दिया। वहीं पुरुषोत्तम मास के अवसर पर चल रही माहव्यापी कथा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, जिसका समापन 15 जून को विशेष समारोह के साथ होगा। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की एकादशी भक्ति और साधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक हरिनाम जप करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें