Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

killers-of-retired-a...

रिटायर्ड-ASI के बेटे के हत्यारों की जेल दाल-बाटी-चूरमा पार्टी का वीडियो वायरल

अजयराज सिंह हत्या के आरोप में सजा काट रहे, दो मोबाइल जब्त

News Image

डांस पार्टी का वीडियो वायरल

चित्तौड़गढ़ जिला जेल से एक वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में रिटायर्ड एएसआई के बेटे अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपी जेल के भीतर दाल-बाटी-चूरमा की पार्टी, डांस और नशा करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो जेल के अंदर मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल प्रहरी की शिकायत पर कोतवाली थाने में आठ बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खबरों की अविरल धारा

जेल अधीक्षक नरेंद्र स्वामी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बजरी विवाद में अजयराज सिंह की हत्या के मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें
×