Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

khan-sir-coaching-co...

खान सर कोचिंग विवाद: रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च

CCTV फुटेज सामने आने के बाद बढ़ी हलचल

News Image

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगी गिरफ्तार

Khan Sir Coaching controversy: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ लोग गार्ड से मारपीट करते, पत्थरबाजी करते और कोचिंग के पोस्टर-बैनर फाड़ते दिखाई दे रहे हैं।हमले के बाद दर्ज मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।

जेल भेजे जाने के बाद रौशन आनंद ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उनका दावा है कि उनकी संस्था को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

वहीं, रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र करगिल चौक पहुंचे और कैंडल मार्च निकालकर रिहाई की मांग की। हालांकि बाद में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज को अहम सबूत माना जा रहा है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×