क्राइम रिपोर्टर • राजगंगा लाइव
जयपुर • Fri, 21 November 2025 / 04:10 pm
मालवीय नगर और प्रतापनगर थाने में दो कॉल सेंटर पकड़े, कुल 60 डायलर और क्लोजर पकड़े, इनमें 11 लड़कियां
जयपुर।
अमेरिकी नागरिकों को साइबर ठगी के जाल में फंसाकर उनके साथ धाेखाधड़ी करने वाले दो फर्जी कॉल सेंटर जयपुर के पुलिस थाना मालवीय नगर और प्रताप नगर में पकड़े गए। दोनो काॅल सेन्टरों में कॉलर बनकर ठगी करते कुल 60 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार ठगो की बारात से 57 कम्प्यूटर व 3 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। ये अमेजॉनव एप्पल जैसी नामचीन कंपनियों के कस्टमरर्स को ऑन लाइन फर्जी कस्टमरकेयर वेबसाइट बनाकर उनके कस्टमर्स का डेटा हासिल करते थे। उनके कॉल जब इस ठग कंपनी के कॉल सेंटर पर आते थे, तो यह उन्हें फंसा कर धोखाधडी करते थे। जब्त किये गये कम्प्यूटरों में कस्टमरों को डराने के लिए अमेरिकी सरकारी एजेन्सियों के फर्जी वारण्ट, नोटिस, रसीद मिले हैं। फिलहाल कम्प्यूटर में मिले डेटा के मुताबिक यह गिरोह हजारों अमेरिकी लोगों के साथ लाखों डॉलर की धोखाधड़ी कर चुका है। साइबर क्राइम पकड़ने वाली एजेंसियों को भनक नहीं लगे इसलिए गिरोह के सदस्य EYEBEAM एवं VICI जैसे हाईटेक सॉफ्टवेयरों का उपयोग करते थे।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश एंड टीम
जयपुर पुलिस को शहर में फर्जी कॉल सेन्टर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को ठगे जाने की भनक लगी तो गोपनीय ढंग से अनुसंधान किया गया। साइबर फ्राॅड पर अकुंश लगाने के लिए स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश (IPS) के निर्देशन में काम करते हुए मालवीय नगर और प्रतापनगर थाना इलाके में पुलिस ने दो कॉल सेंटर पर छापा मारा। इन कॉल सेंटरों से अमेरिकी लोगों की साइबर फिशिंग चल रही थी। दोनों कॉल सेंटर ये कुल 60 ऑपरेटर्स को पकड़ा है। इनमें 11 लड़कियां भी शामिल है। यह सभी जयपुर में बैठकर विदेशों में ठगी का नेटवर्क चला रहे थे।
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने इस खुलासे को लेकर प्रेस कांफ्रेस में बताया कि फर्जी काॅल सेन्टर व साइबर फ्राड कि गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए गठित की गई टीम ने शानदार सफलता हासिल की है।
जयपुर पुलिस को मुखबिर से मिली थी गोपनीय सूचना
जयपुर पुलिस को 19 नवंबर को ही मुखबिर से इस बारे मेंसूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि पुलिस थाना मालवीय नगर के शिवानंद मार्ग पर प्लॉट ए-265 होटल HOTEL THE SPARK INN एवं पुलिस थाना प्रताप नगर में सरस्वती अपार्टमेन्ट के सामने प्लाट नम्बर 160/05 सेक्टर 16 प्रतापनगर में ठगी के कॉल सेंटर चलरहे है। इन कॉल सेन्टर की आड में अमेरिकी नागरिकों से साइबर क्राइम के जरिए ठगी करने वाला गिरोह काम करता है। अमेरिकी नागरिकों द्वारा अमेजॉन एवं एपल कस्टमर केयर के नाम से इंटरनेट पर नंबर सर्च करने पर इन गिरोह के नंबर ब्राउजर पर सामने आते है। कस्टमर इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे डिलीवरी
गलत एड्रेस पर हो जाना, रिटर्न का रिफण्ड ना मिलना, ऑडर का अपने आप कैसिंल हो जाना, गलत ऑडर डिलीवर हो जाना, अकाउण्ट ब्लॉक हो जाना, पेमेन्ट अनसक्शेसफुल दिखाना, गिफ्ट कार्ड का काम ना करना, इत्यादि बताता है।
मछली फंसाने वाले का कोडवर्ड 'डायलर' , पकाने वाले का 'क्लोजर'
जिसके बाद गिरोह के 'डायलर' कॉल रिसीव करते हैं तथा कस्टमर को उसकी समस्या का कारण उसके बैंक अकाउंट में गड़बड़ी होना बताते हैं। समस्या के समाधान के लिए कॉल डायवर्ट कर अगले ठग 'क्लोजर' को ट्रांसफर करते है, जो अपने आप को बैंक कर्मचारी बताते हैं और कस्टमर से उसकी बैंक एवं कार्ड डिटेल लेते हैं। नया अकाउण्ट बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है। कस्टमर को यह प्रतीत होता है कि उसने नया बैंक अकाउंट खोल लिया है, जबकि ये गिरोह द्वारा क्रिएट किया गया फर्जी अकाउंट होता है। इसके बाद कस्टमर के पुराने बैंक अकाउंट से पैसा नए फर्जी बैंक अकाउंट मे ट्रांसफर करवा लिया जाता है। इस जैसी ही कई ट्रिक अपनाई जाती हैं, जिनमें 'क्लोजर' जो अमेरिकी सरकारी संस्था का कर्मचारी बनकर कस्टमर से बात करता है तथा कस्टमर को उसके बैंक अकाउण्ट में आई रुकावटो का कारण मनी लांड्रिग, चाइल्ड प्रोनोग्राफी बताता है। कस्टमर को डराने एंव विश्वास दिलाने हेतु अमेरिकी कोर्ट, एफबीआई, आईटी विभाग एवं अन्य सरकारी संस्थाओं के फर्जी नोटिस भेजते हैं। कस्टमर को अपना पैसा अपने पुराने अकाउंट से दूसरे फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर के लिए विवश किया जाता है। गिरोह के सदस्यों रकम फर्जी अकाउंट में आने के बाद क्रिप्टो केरेन्सी एवं हवाला के जरिए अपने पास प्राप्त किया जाता है।
जयपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कर दी रेड
काॅल सेन्टरों की सूचना मुखबिर से लेकर उच्चाधिकारियों ने पुलिस की दो टीमें बनाई। एक ही समय पर मालवीय नगर और प्रतापनगर दोनों जगह के कॉल सेंटरों पर रेड की गई। रेड के समय दोनो काॅल सेंटर पर गिरोह के सदस्य फॉड कर रहे थे। मौके पर पुलिस टीमों ने देखा कि गिरोह के सदस्यों ने अपने कम्प्यूटर पर कलाॅउड कॉलिंग के लिए EYEBEAM एंव VICI जैसे हाई टेक सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे, जिसके कारण पुलिस एवं अन्य एजेन्सियाें के लिए उन्हें ट्रैक करना बेहद मुशिकल होता है। इन कम्प्यूटरों पर VPN के माध्यम से इन्टरनेट कनेक्शन चल रहे थे। गिरोह के सदस्यों पर मौके पर पर ही सख्ती से पूछताछ की गई और उनके कम्प्यूटरों का डेटा खंगाला गया तो सिस्टम में मोजूद कस्टमरों से पहले की गई कॉलिंग का डाटा, कस्टमरों की बैंक डिटेल, विभिन्न कस्टमरों से प्राप्त की गई फ्रॉड राशि के संबंध मे दस्तावेज मिले तथा गिरोह के सदस्यों द्वारा धोखाधडी करना कबूल किया गया। सभी कम्प्यूटर, मोडेम व अन्य डिजीटल साक्ष्यों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। गैंग के सदस्य प्रियेश एवं साजन कुमार साहनी के लेपटॉप से अमेरिकी सरकारी एजेन्सियों के फर्जी वारंट, नोटिस, रसीद मिली हैं, जिनका उपयोग कस्टमरों को डरा-धमकाकर एवं डिजीटल अरेस्ट कर पैसे ऐंठने के लिए किया जाता था। लगभग 24 घण्टे चली कार्यवाही के बाद 49 पुरुष व 11 महिलाओं सहित कुल 60 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए। तथा गिरहो के सदस्यों के कब्जे से 57 कम्प्यूटर व 3 लैपटॉप जब्त किए गए। इन कम्प्यूटर एवं लैपटाॅप की जांच विस्तृत रुप से अनुसंधान के दौरान की जाएगी। जिससे स्पष्ट होगा कि गिरोह के द्वारा अभी तक कितने अमेरिकी नागरिकों से कितनी राशि का फ्रांड हुआ है। प्रतापनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
दो कॉल सेंटरों में पकड़े गए 60 कॉलर 49 युवक, 11 युवतियां
- ग्रेसन पुत्र माईकल सेटी उम्र 29 साल निवासी मकान नम्बर 96 उत्तम गांव बाहिन्द्र बेस्ट पुलिस थाना बाहिन्द्र बेस्ट मुम्बई महाराष्ट्र |
- अब्दुल रहमान पुत्र अजीज पटनी उम्र 20 साल निवासी कमरा नम्बर 34 जूहू सर्किल जूहताज सोसायटी पुलिस थाना जूह एटीएस जिला अंधेरी बेस्ट बिले पार्ले मुम्बई महाराष्ट।
- 3 जश पटेल पुत्र श्री रस्मिन कुमार उम्र 27 साल निवासी फलैट नम्बर 4/7 ए. एम. सी. स्टाफ क्वाटर नियर आईडीबीआई बैंक पुलिस थाना एलेस ब्रिज जिला अहमदाबाद गुजरात
- रिबेका हेरिस पुत्री श्री लूएलन हेरिस उम्र 28 साल निवासी प्लॉट नम्बर 105 डिफेन्स कॉलोनी जामनगर गुजरात
- निनाद शिंदे पुत्र नरेश शिंदे उम्र 30 साल निवासी फलैट नम्बर सी / 304 जीएम नगर नारंगी रोड विरार ईस्ट पुलिस थाना विरार ईस्ट जिला पालघर, महाराष्ट्र
- रवि प्रजापती पुत्र डायाजी प्रजापती उम्र 27 साल निवासी फलैट नम्बर 6 / 104 आनन्द नगर फलैट, आनन्द नगर रोड, पुलिस थाना आनन्द नगर जिला अहमदाबाद गुजरात हाल निवासी ग्राम कालन्द्री तहसील कालन्द्री पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही
- संदीप राम पटेल पुत्र श्री राम पटेल उम्र 28 साल निवासी फलैट नम्बर 202 रशमी गार्डन मनवेल पाडा विरार ईस्ट पुलिस थाना पालघर जिला पालघर मुम्बाई
- खाजामांग पुत्र लेटकाम उम्र 23 साल निवासी मकान नम्बर 38, तोंगलाल वेंग, पुलिस थाना चुर चांदपुर जिला जिला मनीपुर
- आयूष रॉय पुत्र गणेश रॉय उम्र 20 निवासी प्लॉट नम्बर 71 / डी तिलजला रोड पुलिस थाना कराया जिला कलकत्ता हाल निवासी रसूलपुर महेन्द्र नाथ हाल्ट गांव बाल थाना रसूलपुर जिला सिवान छपरा बिहार
- राजपांडिया पुत्र परेश पांडिया उम्र 25 साल निवासी सी- 204 रश्मि गार्डन मनवेल पाडा तलाव पुलिस थाना विरार जिला मुम्बई
- शेख दानिश पुत्र सोहेल उम्र 23 साल निवासी गेट न. 7 प्लाट न. 40 रूम न. 08 मलाड मुम्बई पुलिस थाना मलाड जिला मुम्बई
- सुमित जसवंत भाई वसावा पुत्र श्री जसवंत उम्र 27 साल निवासी मकान नम्बर 105 टेकरा फलिया पुलिस थाना जगरिया जिला भ्ररूच, गुजरात
- मिथ पाल पुत्र श्री गोतम पाल उम्र 19 साल निवासी मकान नम्बर 26 लोवर जेल रोड पुलिस थाना लाईट मुखरा बीट हाउस, जिला इस्ट खासी हिल्स, मेघालय
- लोन गोगिन सिनगस्टी पुत्र हेलकाई सिंगस्टी उम्र 30 साल निवासी कानगोपुई बाई 11 सिंगेस्ट बेंग सादर हिल्स कांगपोकपी जिला एण्ड पुलिस थाना कांगपोकई मणिपुर
- 15. आहद खान पुत्र रफीक खान जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी रूम नं. 161, गेट नं. 6, प्लॉट नं. 14, मालवनी मलाड वेस्ट पुलिस थाना मलाड वेस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र
- आदित्य थापा पुत्र चंदन थापा जाति नेपाली उम्र 21 साल निवासी मिरिक बजार जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
- रिक्की साही पुत्र राजन साही जाति नेपाली उम्र 28 साल निवासी गली नं. 2, आंचल, सिलीगुड़ी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
- रोहित रेड्डी पुत्र नन्दू जाति तेलगू उम्र 25 सालनिवासी अंकुर फाटा, शिवाजी नगर, खारबाऊ रोड़, शीतला देवी मंदिर के सामने चॉल पुलिस थाना नारपोली जिला थाणे, महाराष्ट्र
- एलेक्स बारला पुत्र सेवी जाति क्रिश्चियन उम्र 20 साल निवासी रूम नं. 102, महाकैली कैन्स के सामने, हॉली फैमिली चर्च, एमटीडीसी, अंधेरी ईस्ट पुलिस थाना अंधेरी ईस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र
- सचिन केसवानी पुत्र मोहन केसवानी उम्र 26 साल निवासी सीटीएस 3032 हरिओम कम्पउन राठोडी विलेज मारवे रोड मलाडवेस्ट पुलिस थाना मलाडमालोनी जिला मुम्बाई महाराष्ट्र
- रूबल राय पुत्र राजू राय जाति क्रिश्चियन उम्र 25 साल निवासी गली नं. 3, डेवीडांगा बाजार, चम्पाश्री, सिलीगुड़ी जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
- मोहम्मद शाहबाज पुत्र रफीक शेख जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी प्लॉट नं. 5, रूम नंबर 73, गेट नं. 7, मलाड वेस्ट, मालवनी पुलिस थाना मलाड वेस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र
- विक्की गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता उम्र 30 साल निवासी सागर सीएचएस भगत सिंह नगर 01 लिंक रोड नियर वेलंगनी चर्च पुलिस थाना गोरगांव, जिला मुम्बाई, महाराष्ट्र, हाल कमरा नम्बर 602 बेनिस अपार्टमेंट मोहक सिटी, विरार ईस्ट पुलिस थाना पालगर जिला पालगर, महाराष्ट्र
- सुप्रिया पुत्री सुभाष जाति नेपाली उम्र 18 साल निवासी फ्लैट नं. ए-3, राज सोसायटी,राजीव नगर, सिलीगुड़ी पुलिस थाना जोराहट जिला जलपाईगुडी, पश्चिम बंगाल
- अमन साहु पुत्र प्रेम कुमार साहु उम्र 23 साल निवासी रूम नम्बर 302 महादेव अपार्टमेंट पठान बाडी मलाड ईस्ट पुलिस थाना पठान बाडी, जिला मुम्बई महाराष्ट्र
- प्रियेश पंवार पुत्र प्रभाकर पंवार जाति मराठा उम्र 25 साल निवासी 101, अम्बारिया रोज, यशवन्त नगर विरार वेस्ट पुलिस थाना पालघर, महाराष्ट्र-401303
- पार्थ ठक्कर पुत्र जिग्नेश कुमार जाति वैष्णव उम्र 29 साल निवासी 17/2, पारस नगर सोसायटी, ज्योति स्कूल के सामने, ईशनपुर पुलिस थाना नारौल जिला अहमदाबाद, गुजरात।
- भावार्थ जवेरी पुत्र पृथुल जवेरी जाति उम्र 26 साल निवासी एफ-502, ऑर्चिड हारमनी, शमा सावली रोड़, बडौदरा पुलिस थाना शमा जिला बडौदरा, गुजरात- 390008
- साजन कुमार साहनी पुत्र जग्गु मुखिया जाति मलाह उम्र 25 साल निवासी सलाह जिला समस्तीपुर बिहार
- अंकुर दास पुत्र अखिल दास जाति बंगाली उम्र 23 वर्ष निवासी प्लाट नम्बर 03, हरमोती, पुलिस थाना लालुक जिला लखीमपुर नार्थ, आसाम
- आयुष चवान पुत्र सतीश धवान जाति हिन्दू उम्र 24 वर्ष निवासी म.न.04. डोबले चाल, बेंगनवाडी पुलिस थाना विकरोली, मुंबई महाराष्ट्र
- राज जायसवाल पुत्र सुरेन्द्र जायसवाल जाति हिन्दू उम्र 23 वर्ष निवासी म. न. 01. साहिन कोलीवाडा, साहिन तलाव ईस्ट, पुलिस थाना कोलीवाडा मुंबई, महाराष्ट्र
- निखिल आयरे पुत्र रत्नाकर आयरे जाति बुधिष्ठ उम्र 31 वर्ष निवासी म.न. 01. रोजारियो चोल, नियर इनफिन जिजस चर्च, राटोडी विलेज मलाई, पुलिस थाना मालवनी, वेस्ट मुंबई, महाराष्ट्र ।
- गौरव बिडलान पुत्र राजेश बिडलान जाति लौहार उम्र 23 वर्ष निवासी 6/14, जय मां शारदा चॉल, हनुमान मन्दिर के पास थाणे ईस्ट पुलिस थाना कलवा, मुंबई महाराष्ट्र
- चिंग्खेई नग्नबा मैतेई पुत्र एस.सी. सिंघा जाति हिन्दू उम्र 24 वर्ष निवासी सोनापुर रोड कामाख्या डिफेंस कॉलानी के सामने गुवाहाटी पुलिस थाना सोनापुर गुवाहाटी।
- बी-टोलेन पुत्र बी. वातिबा जाति फोम उम्र 24 वर्ष निवासी जिला अस्पलात के पास हाकुसांग, पुलिस थाना तुएनसांग, नगालैण्ड
- राकेश बिस्वास पुत्र अमिताब बिस्वास जाति बंगाली उम्र 21 वर्ष निवासी गांव सोरुपधार पुलिस थाना पदमिनी जिला खटखटी, आसाम
- पुकिवी वत्सा पुत्र पिवतो वत्सा जाति सुमी उम्र 24 वर्ष निवासी न्यू कॉलोनी बर्मा केम्प, धीमापुरा, पुलिस थाना दीमापुर ईस्ट, नागालेण्ड ।
- सारिक पुत्र इकबाल जाति मुसलमान उम्र 25 वर्ष निवासी आर 101बी, चाणक्य पैलेस, पार्ट 2, 40 फिट रोड न्यू जगदम्बा स्वीट कॉर्नर पुलिस थाना दाबडी, नई दिल्ली।
- ओबी रॉय पुत्र सागर रॉय जाति नेपाली उम्र 19 वर्ष निवासी फूल नागार्जुन लेन 3, पुलिस थाना धीमापुर जिला दीमापुर, नागालेण्ड ।
- चुंग्शी पुत्र सोतान्ग जाति लाम उम्र 30 वर्ष निवासी पूर्मा केम्प, पुलिस थाना दीमापुर इस्ट, जिला दीमापुर, नगालैण्ड ।
- बायचुंग पुत्र सहलेन जाति ट्यूबा उम्र 23 वर्ष निवासी एडीसी कॉलोनी, ताबू पुलिस थाना ताबू जिला मोन, दीमापुर, नगालेण्ड ।
- लिवान्धंग पुत्र जानाबेमो जाति लोथा उम्र 23 वर्ष निवासी हाई बी कॉलोनी, भण्डारी जिला वोखा नागालेण्ड ।
- 44. अजेपी पुत्र मुख्वा जींगरू जाति संगम उम्र 24 वर्ष निवासी गांव स्केल चिमोन्गर पुलिस थाना थंगसन जिला थंगसन नागालैण्ड
- विलोतो पुत्र अदीन जाति जीलेन्ग उम्र 22 वर्ष निवासी 2 हाफ माईल, आवयम्ती दीमापुरसिटी नागालैण्ड
- गौरव बिस्वा पुत्र राजू बिस्वा उम्र 22 वर्ष निवासी गारीखाना नर्सिंग अखाडा, कोवलपटी पुलिस थाना झलुपडा जिला खासी हिल्स ईस्ट, शिलॉन्ग मेघालय
- मिहिर दोरजी पुत्र इन्द्रे जाति नेपाली उम्र 24 वर्ष निवासी -42/20 कोल्हापट्टी ब्लॉक 4, नर्सिंग अखाडा पुलिस थाना झलूपडा जिला खासी हिल्स ईस्ट, शिलॉन्ग, मेघालय
- कुनाल छेत्री पुत्र अमर छैत्री जाति नेपाली उम्र 25 वर्ष निवासी एस. बी. राना कॉलोनी, पुलिस थाना सापअर्बन, दीमापुर नगालैण्ड
- देवांग योगेश पुत्र योगेश सपकाल जाति मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ए 9, सण्डेरी कृपा सोसायट न्यू समा बडोदरा पुलिस थाना समा जिला बडोदरा गुजरात
- दीपक सोनी पुत्र अशोक वर्मा जाति सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी एच 104, हीराधन
- सिटी चांदखेडा पुलिस थाना चांदखेडा जिला अहमदाबाद, गुजरात
- . लिडिया संगमा पुत्री निकॉलस मारक जाति गारो उम्र 21 निवासी गांव दिलावजान खुशगाव पुलिस थाना बोकाजन जिला कर्बोआलोन्ग, आसाम
- चिगन्यू पंग्यू पुत्री शेलेन जाति कोन्याक उम्र 28 वर्ष निवासी म०न० 52, पुलिस कॉलोनी तोबू टाउन जिला मोन पुलिस थाना मोन, नगालैण्ड
- वोचाना इजुंग पुत्री पोनथून्गो जाति लोथा उम्र 25 वर्ष निवासी इम्कॉम लेनदेन, दीमापुर पुलिस थाना दीमापुर ईस्ट, जिला दीमापुर, नगालैण्ड
- मेदोतालू वेंइये पुत्री मेतसिवई जाति वेंइये उम्र 22 वर्ष निवासी गांव थिपिजू पोस्ट सुजुबा जिला फेक, नगालैण्ड |
- वेलू राहखो पुत्री सातो जाति राहखो उम्र 19 वर्ष निवासी गांव कुत्सापो, जेरिको 2, पलिस थाना फेक टाउन, जिला फेक टाउन, नगालैण्ड
- थुजोनेलू राहखो पुत्री अतो राहखो जाति राहखो उम्र 19 वर्ष निवासी गांव कुत्सापो, जेरिको 2, पुलिस थाना फेक टाउन, जिला फेक टाउन, नगालैण्ड ।
- विला केडित्सु पुत्री केविचितो जाति केडित्सु उम्र 21 वर्ष निवासी गांव सिप्पूबुजू चैछमा पुलिस थाना नोर्थ पुलिस थाना कोहिमा, जिला कोहिमा, नगालैण्ड ।
- बिनिता बिस्वा पुत्री शशिराम बिस्वा जाति नेपाली उम्र 22 वर्ष निवासी गांव अपरमाउप्रेम पुलिस थाना बडा पत्थर जिला शिलॉन्ग, मेघालय
- भारती रेली पुत्री आनन्द रैली जाति तेलगू उम्र 21 वर्ष निवासी लेन 14, केविजा कॉलोनी दीमापुर जिला दीमापुर, नगालैण्ड
यह भी पढ़ें
'जयपुर-भरतपुर लुट' गए, तब पकड़ में आया साइबर ठगों का गैंग