in-jaipur-the-villag...
जयपुर ग्रामीण जमवारामगढ़ के रायसर थाना इलाके का मामला, प्रेमी जोड़े को बंधक बनाने की सूचना पर छुड़ाने पहुंची थी पुलिस
पुलिस की गाड़ी के रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया जिससे पुलिसकर्मी वापस नहीं जा सके
जमवारामगढ़l
पांच दिन पहले ही दूदू के पास मोखमपुरा में प्रेमी जोड़े को जिंदा जला देने की घटना के बाद से ऐसे मामलों में विशेष एहतियात बरत रही जयपुर ग्रामीण पुलिस जमवारामगढ़ के रायसर इलाके में बुधवार को एक ऐसे ही मामले में गांव वालों के बीच फंस गई। एक प्रेमी जोड़े को बंधक बना कर मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बंधक प्रेमी जोड़े को छुड़ाकर साथ लाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के रास्ते में ट्रैक्टर आडा लगा दिया ताकि पुलिस वाले गाड़ी लेकर वापस नहीं जा सके। करीब 5 घंटे मशक्कत चली, सूचना के बाद आसपास के थाना और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाता भेजा गया तब जाकर पुलिस वाले छूट कर आए। जिस प्रेमी जोड़े को बंधक बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने बचा लिया बताया।
तीन थानों की फोर्स और लाइन से अतिरिक्त जाब्ता भेजा
जमवारामगढ़, आंधी, रायसर व पुलिस लाइन से आरएसी जवान मौके पर पहुंचे, पूरा गांव घेर लिया तब जाकर वहां फंसे पुलिस वालों और प्रेमी जोड़े को गांव से बाहर निकाला गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने रायसर थाने में 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा व सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रेमी जोड़े को बंधक बनाने की सूचना मिली थी
रायसर थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे कंट्रोल रूम से टोडामीणा गांव स्थित जमादारों की ढाणी में प्रेमी युगल को बंधक बना कर मारपीट करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीओ गोपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां पहले से एकत्रित लोगां मौके पर पुलिस के आने का विरोध किया। व पुलिस की कार के पीछे ट्रैक्टर लगा कर पुलिसकर्मियों की घेराबंदी कर दी। सूचना के बाद मौके पर जमवारामगढ थाना प्रभारी भगवान सहाय, आंधी व रायसर थाने के अलावा जयपुर ग्रामीण पुलिस लाईन से आरएसी का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा।
इसके करीब पांच घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों को वापस थाने लाया गया। अब पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ रायसर थाने में राजकार्य सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। अब थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें